पटना जंक्शन से इनामी अपराधी गिरफ्तार
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि आज एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि मधेपुरा जिला के पुरैनी थाना क्षेत्र निवासी सुबास मेहता पटना जंक्शन से ट्रेन द्वारा कहीं भागने के फिराक में है। एसटीएफ के जवानों ने तत्काल पटना जंक्शन पहुंचकर विशेष ऑपरेशन के तहत सुबास मेहता को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि सुबास पर राज्यभर के विभिन्न थानों में हत्या तथा फिरौती के लिए अपहरण जैसे कम से कम 20 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सुबास पर 25,000 रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था।
नीलमणि के मुताबिक सुबास से पूछताछ की जा रही है तथा पूछताछ के बाद कई मामलों के उजागर होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications