शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 129 अंक फिसला (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 128.52 अंकों (0.85 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 15,062.49 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 15,234.21 के ऊपरी 14,955.88 के निचले स्तर को छुआ। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 27.82 अंकों की मामूली वृद्धि के साथ खुला।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 33.15 अंकों (0.7 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,469.10 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 4,524.00 के ऊपरी और 4,436.60 के निचले स्तर को छुआ। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 0.75 अंक की मामूली गिरावट के साथ खुला।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई,जबकि स्मालकैप सूचकांक में वृद्धि हुई। मिडकैप सूचकांक 9.88 अंकों (0.19 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,225.21 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 13.95 अंकों(0.24 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,837.82 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान सबसे अधिक गिरावट आईटी,ऊर्जा और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के शेयर मूल्यों में दर्ज की गई। आईटी कंपनियों के शेयर मूल्यों में 1.74 प्रतिशत, ऊर्जा क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 1.70 प्रतिशत और सार्वजनिक उपक्रमों के शेयर मूल्यों में 1.40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1343 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई। 1289 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications