प्रस्तावों पर जल्द जवाब दे टाटा : ब्रिटेन
सिटी ग्रुप और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की सलाह पर टाटा मोटर्स तीन साल के लिए यूरोपीय निवेश बैंक से लिए जाने वाले 34 करोड़ पाउंड के ऋण और निजी बैंकों से लिए जाने वाले 50 करोड़ पाउंड के ऋण के लिए सरकारी गारंटी चाहती है।
माना जा रहा है कि इसके लिए मंत्री ने जो शर्त रखी है, उससे टाटा संतुष्ट नहीं है। मंत्री ने जेएलआर के संचालन नियंत्रण और निवेशक मंडल में अपने प्रतिनिधि शामिल करने की शर्त रखी थी, लेकिन सरकार ने उसे खारिज कर दिया।
समाचार पत्र फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक पिछले सप्ताह उत्तर पश्चिम इंग्लैंड में स्थित हेलवुड संयंत्र से 300 कर्मचारियों की छंटनी की टाटा की घोषणा के बाद मंडेलसन ने सोमवार को कहा कि टाटा को समझौते की गति में तेजी लानी चाहिए।
मंडेलसन ने स्काई न्यूज से कहा, "जगुआर लैंड रोवर एक अच्छी कंपनी है और इसकी कई खूबियां हैं।"
उन्होंने कहा, "मैं सरकार द्वारा पेश प्रस्ताव पर कंपनी के मालिक टाटा मोटर्स की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications