वैश्विक निवेशकों से 50 करोड़ डॉलर जुटाएगा टाटा स्टील

कंपनी के बोर्ड ने टाटा स्टील के एक सामान्य शेयर मूल्य के बराबर 7.64 डॉलर प्रति मूल्य के 65,410,589 शेयरों के इश्यू को मंजूरी दी है।

टाटा स्टील के मुख्य वित्तीय अधिकारी कौशिक चटर्जी ने एक बयान में कहा कि इस जीडीआर से कंपनी को 40 से 50 करोड़ डॉलर की रकम जुटाने की आशा है। लंदन स्टाक एक्सचेंज में किसी भारतीय कंपनी द्वारा जारी बड़े जीडीआर में यह एक होगा।

चटर्जी ने कहा कि कंपनी के पास पर्याप्त तरलता है। फिर भी इस प्रस्ताव से कंपनी को अपनी बैलेंस सीट सुधारने और जमशेदपुर परियोजना तथा विदेशों में खनन परियोजनाओं के लिए धन उपलब्ध होगा।

सिटी बैंक ग्लोबल मार्केट, गोल्डमैन सैक्स इंटरनेशनल, जेपी मोर्गन सिक्युरिटीज और यूबीएस इश्यू के संयुक्त प्रबंधक और बुकरनर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+