दूसरी तिमाही में विनिर्माण क्षेत्र में होगा सुधार : फिक्की
फिक्की ने रिपोर्ट में कहा, "सर्वेक्षण में शामिल किए गए 10 में से आठ सेक्टरों में औसत से बेहतर बढ़ोतरी की संभावना जताने के साथ ही जुलाई से सितंबर के बीच इसमें पिछले साल की समान अवधि की तुलना में तेज विकास का अनुमान लगाया गया है।"
रिपोर्ट के मुताबिक जिन आठ सेक्टरों में तेज विकास की संभावना है उनमें धातु और धातु उत्पाद, मशीनरी और उपकरण, रसायन, चमड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य क्षेत्र शामिल हैं।
फिक्की ने चालू वित्त वर्ष की दो तिमाहियों के लिए सर्वेक्षण किया, जो 250 कंपनियों से मिली प्रतिक्रिया पर आधारित है।
साथ ही फिक्की ने कहा कि ब्याज की दर अब भी काफी अधिक 16 फीसदी है जो देश के विनिर्माण क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर प्रतियोगी बनाने में बाधक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications