क्लिंटन के दौरे से रिश्तों में महत्वपूर्ण प्रगति : अमेरिका
वाशिंगटन, 21 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की हाल में संपन्न भारत यात्रा से द्विपक्षीय और बहुपक्षीय संबंधों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
अमेरिकी विदेश विभाग में लोक संबंधी मामलों के सहायक मंत्री फिलिप जे. क्राउले ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया, "एजेंडे में शामिल विषयों के लिहाज से दोनों देशों के संबंधों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और यही मसले हमारे द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय संबंधों में विस्तार का कारण बनेंगे।"
उन्होंने कहा कि क्लिंटन और विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा द्वारा घोषित किए गए समझौते हमारे महत्वपूर्ण एजेंडे का विस्तार हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिका की राजकीय यात्रा का राष्ट्रपति बराक ओबामा का निमंत्रण कबूल कर लिया है।
उन्होंने इसे बात को गलत बताया कि अपनी यात्रा के तीसरे दिन क्लिंटन भारतीय नेताओं से मुलाकात कर कुछ संकेत देने की कोशिश कर रही थीं। क्राउले ने कहा, "मैं ऐसा बिल्कुल नहीं समझता।"
उन्होंने कहा कि मंत्री की यात्रा के कार्यक्रम से उनकी व्यापक आधार वाली प्रतिबद्धता की ही झलक मिलती है जिसमें उन्होंने सरकारी अधिकारियों के साथ साथ समाज और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से चर्चा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications