ग्रहण के समय ऑपरेशन टालने की गुहार

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती गर्भवती किरण पांडेय की मां का कहना है कि उन्होंने मंगलवार को ही अपनी बेटी को अस्पताल में भर्ती करवाया है। उन्होंने बताया कि किरण की पहली संतान भी सीजेरियन ऑपरेशन के जरिए हुई थी। उन्होंने कहा कि वह कभी नहीं चाहेंगी कि सूर्यग्रहण के समय बच्चा पैदा हो।

उन्होंने कहा कि वह चिकित्सकों से भी गुहार लगा चुकी हैं कि अगर एकदम जरूरत नहीं हो तो ग्रहण के बाद ही ऑपरेशन किया जाए। पटना स्थित एमजीएम अस्पताल की निदेशक और स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ़ मंजुगीता मिश्रा ने कहा कि कुछ गर्भवती महिलाओं के संबंधियों ने सूर्यग्रहण के दौरान सीजेरियन ऑपरेशन टालने की अपील की है।

इधर, पीएमसीएच में स्त्री रोग विषेषज्ञ डॉ़ मृदुला पांडेय का भी मानना है कि ऐसे तो ग्रहण के समय में जन्म लेने वाले बच्चों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है लेकिन अगर लोगों की इच्छा है तो समय को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अंधविश्वास के चक्कर में पड़ कर ऑपरेशन से बचा भी नहीं जा सकता और जिसकी आवश्यकता होगी उसका ऑपरेशन किया ही जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+