गिलानी पर रासुका लगा
गिलानी शोपियां जिले में दो युवतियों की कथित बलात्कार के बाद हत्या के विरोध में आंदोलन छेड़ने की वजह से गत जून से ही हिरासत में हैं।
श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट मीराज-उद्-दीन काकरू ने कहा, "सैयद अली गिलानी के खिलाफ रासुका लगाया गया है। उन्हें हिरासत में रखने की अवधि का फैसला राज्य का गृह विभाग करेगा।"
गिलानी ने गत 30 मई को दोनों युवतियों के शव मिलने के बाद घाटी में विरोध प्रदर्शनों की अगुवाई की थी। गिलानी को जून के दूसरे सप्ताह हिरासत में लिया गया।
उन्हें अत्यधिक सुरक्षा वाले चश्मा शाही इलाके में पर्यटन विभाग के एक भवन में रखा गया था लेकिन डायरिया होने के बाद उन्हें सोरा मेडिकल इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया। तब से वह वहीं भर्ती हैं।
सूत्रों ने बताया कि चिकित्सकों ने गिलानी को स्वस्थ घोषित कर दिया है और उन्हें वापस चश्मा शाही के भवन में ले जाया जा सकता है।
रासुका के तहत किसी व्यक्ति को दो वर्ष तक हिरासत में रखा जा सकता है लेकिन इसकी अवधि प्रशासन तय करता है।
प्रशासन पहले से ही शबीर शाह, मुहम्मद नईम खान और आसिया अंदराबी पर रासुका लगा चुका है। उन्हें घाटी से बाहर रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications