अन्य प्रोत्साहन पैकेज की जरूरत नहीं : अहलूवालिया
एक सम्मेलन के मौके पर पत्रकारों से बातचीत में अहलूवालिया ने कहा, "बजट में योजनागत खर्चो व निवेश में काफी वृद्धि की गई है। हमें किसी बजट प्रोत्साहन की जरूरत नहीं है।"
मानसून में हुई देरी के संदर्भ में उन्होंने कहा कि कृषि पर इसके प्रभाव की समीक्षा इस माह के अंत तक ही की जा सकेगी।
उन्होंने कहा, "इस महीने बारिश में सुधार हुआ है। अभी मानसून के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।"
उन्होंने कहा कि यह सच है समस्या है लेकिन बारिश की स्थिति देखने के बाद ही उसके असर के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
अहलूवालिया के मुताबिक अगर बारिश में पांच से 10 फीसदी की गिरावट आती है तो इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications