पिता ने बेटी की पटककर हत्या की

जिले के खतौली थाना-प्रभारी बृजपाल सिंह ने मंगलवार को बताया कि घटना भेसी गांव की है, जहां विनोद (28) ने सोमवार रात कथित तौर पर अपनी छह महीने की बेटी आंचल की जमीन पर पटककर हत्या कर दी और फरार हो गया।
पत्नी से विवाद का नतीजा
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह पारिवारिक विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है। पत्नी से विवाद होने के बाद विनोद ने ऐसा कदम उठाया। पत्नी रीना की शिकायत पर पति विनोद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद से फरार विनोद की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications