नॉर्टेल के लिए बोली लगाने में विफल ब्लैकबेरी ने चली चाल

टोरंटो, 21 जुलाई (आईएएनएस)। कनाडा की अग्रणी दूरसंचार कंपनी नॉर्टेल के वायरलेस कारोबार को खरीदने के लिए बोली लगाने के अयोग्य ठहराई जा चुकी ब्लैकबेरी फोन निर्माता कंपनी रिसर्च एन मोशन लिमिटेड (आरआईएम) ने राष्ट्रवाद की दुहाई देते हुए इस मामले में सरकार से हस्तक्षेप करने को कहा है।

टोरंटो की कंपनी नॉर्टेल अपने आप को दिवालिया होने से बचाने के लिए अपनी सीडीएमए और लांग टर्म इवैलुएशन एक्सेस बिजनेस को शुक्रवार को बेचने जा रही है।

आरआईएम ने सोमवार को कहा कि उसे नॉर्टेल की वायरलेस सेवा को खरीदने के लिए बोली लगाने से रोक दिया गया है, जो वर्तमान और अगड़ी पीढ़ी की वायरलेस और मोबाइल सेवा के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

एक बयान में आरआईएम ने कनाडा की सरकार से अपील की है कि वह नॉर्टेल की वायरलेस सेवा की नीलामी में हस्तक्षेप कर इस महत्वपूर्ण तकनीक को देश से बाहर जाने से रोके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+