शास्त्रीय गायिका गंगूबाई नहीं रहीं (लीड-1)
किराना घराना की गायिका हंगल ने हुबली के एक अस्पताल लाइफ लाइन इमर्जेसी केयर सेंटर में सोमवार सुबह 7.10 बजे अंतिम सांस ली। आखिरी समय में उनके तीनों बेटे और दोनों बेटियां उनके पास थे।
अस्पताल के निदेशक नागराज तांकासली ने बताया कि हंगल उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारियों से ग्रस्त थीं। उन्हें वर्ष 1971 में पद्मभूषण और वर्ष 2002 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
हंगल ने पहली बार मंच पर वर्ष 1924 में महात्मा गांधी की उपस्थिति में बेलगाम कांग्रेस अधिवेशन में गायन पेश किया था। उन्होंने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा अपनी मां से ही ली थी। इसके बाद उन्होंने संगीत की शिक्षा किराना घराने के गुरु सवाई गंर्धव से ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications