कलाम की तलाशी 'पूरी तरह निंदनीय' कार्रवाई : प्रफुल्ल पटेल (लीड-1)
नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा, "तलाशी पूरी तरह निंदनीय है। सदन की भावना के अनुरूप इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।"
हाल ही में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर नेवार्क के लिए उड़ान का इंतजार कर रहे पूर्व राष्ट्रपति कलाम के पूरे शरीर की तलाशी ली गई, यहां तक की उनसे जूता उतारने को भी कहा गया।
इस मामले पर सदन के सभी सांसदों द्वारा आक्रोश प्रकट किए जाने के बाद मंत्री ने यह बयान दिया।
पटेल ने कहा कि जानबूझकर कानून का उल्लंघन करने के कारण एयरक्राफ्ट एक्ट की धारा 11ए के तहत कांटीनेंटल को नोटिस जारी किया गया है।
पटेल ने कहा कि तलाशी या उस तरह की कोई भी कार्रवाई निंदनीय है क्योंकि पूर्व राष्ट्रपति और कुछ अन्य विशिष्ट लोगों को सुरक्षा जांच से छूट है।
सदन में शून्य काल के दौरान विपक्ष के नेता अरुण जेटली द्वारा इस मामले को उठाए जाने के बाद उपाध्यक्ष के. रहमान खान ने कहा, "पूरे सदन की भावना है कि यह एक गंभीर मुद्दा है। मुझे आशा है कि सरकार इस पर ध्यान देगी और कार्रवाई करेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications