विश्व का सबसे लंबा ग्रीटिंग कार्ड आगरा में!
ग्रीटिंग कार्ड बनाने वाली छाया गुप्ता नाम की महिला ने आईएएनएस से कहा, "कार्ड 127 मीटर लंबी और 1.5 मीटर चौड़ा है। मैंने इसे तैयार करने में स्कैच कलम, रंग, स्टेनसिल्स और ऑयल पेंट का सहारा लिया। मैं मायावती की प्रशंसक हूं और यह कार्ड उन्हें भेंट करूंगी।"
छाया ने कहा, "इस कार्ड में मैं गत नौ महीने से व्यस्त थी। मैं दिन में लगभग छह घंटे काम किया करती थी। मैंने कार्ड बनाने की कला की औपचारिक शिक्षा नहीं ली है।"
छाया ने यह अनोखा कार्ड स्थानीय सेंट पीटर्स महाविद्यालय में प्रदर्शित कर रखा है। महाविद्यालय के प्राचार्य जॉन फेरेरा ने कहा कि पिछले वर्ष छाया के बेटे आकाश गुप्ता ने 55 घंटे से अधिक समय तक लगातार गिटार बजाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करवाया था।
दसवीं कक्षा के छात्र आकाश ने कहा कि छाया के कार्ड की सूचना लिम्का रिकार्ड बुक और गिनीज रिकार्ड्स को भेज दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications