जैक्सन के पुत्र को नहीं पिता की मौत पर यकीन
लंदन, 21 जुलाई (आईएएनएस)। पॉप संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह माइकल जैक्सन के छह वर्षीय पुत्र ब्लैंकेट को अब तक यकीन नहीं कि उसके डैडी अब इस दुनिया में नहीं रहे।
ब्लैंकेट के दादा मार्क लेस्टर ने बताया कि वह अक्सर उनसे पूछता है कि क्या डैडी छुट्टियां बिताने गए हैं?
जैक्सन का गत 25 जून को निधन हो गया था। उनके तीन बच्चे- 12 वर्षीय माइकल जूनियर, 11 वर्षीया पेरिस माइकल कैथरीन और छह साल का प्रिंस माइकल द्वितीय जिसे जैक्सन ब्लैंकेट कहकर पुकारते थे।
लेस्टर का कहना है, "जाहिर है कि ब्लैंकेट को ठीक से नहीं मालूम है कि उसके पिता को क्या हुआ है। वह अक्सर पूछता है कि डैडी कहां गए हैं? क्या वे छुट्टियां बिताने गए हैं। उसके सवाल मेरा सीना छलनी करते हैं।"
उन्होंने बताया, "पेरिस ने मुझसे लिपट गई। हम दोनों भावुक हो गए। मैंने उससे कहा कि उसके डैडी हमेशा उसके दिन में रहेंगे और कम से कम आधी दुनिया उन्हें याद रखेगी। पेरिस ने सिर्फ इतना ही कहा: मुझे खुशी है कि उन्हें शांति मिली है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications