पीएम, सोनिया को नक्सलियों की धमकी

प्रतिबंधित संगठन के नक्सलियों ने एक प्रेस बयान में कहा है, "केंद्रीय गृह मंत्री कहते हैं कि सरकार देश में नक्सलवाद को खत्म कर देगी। उनका बयान एक सपना बनकर रह जाएगा। नक्सली आंदोलन को खत्म करना संभव नहीं है..यदि चिदंबरम में हिम्मत है तो उन्हें झारखंड आना चाहिए।"
कांग्रेसी नेताओं को भी चेतावनी
बयान में मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी को भी धमकी दी गई है। झारखंड में भाकपा-माओवादी की केंद्रीय समिति के सदस्य अनूप-जी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "प्रधानमंत्री और सोनिया का भविष्य भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तरह है।" उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी की वर्ष 1991 में हत्या कर दी गई थी।
बयान में राज्य के कांग्रेसी नेताओं को भी चेतावनी देते हुए कहा गया है कि वे पार्टी छोड़ दें या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications