एयर इंडिया संकट पर प्रधानमंत्री से मिलेंगे प्रफुल्ल पटेल

पटेल ने यहां संवाददाताओं को बताया, "इस सप्ताह मैं प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऐसे प्रमुख लोगों के नामों पर चर्चा करुं गा जो एयरइंडिया में बदलाव ला सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि नकदी की कमी से जूझ रही विमानन कंपनी को संकट से उबारने के लिए एसबीआई कैप्टिल मार्केट लिमिटेड (एसबीआई कैप्स) की सहायता लेने पर विचार किया जा रहा है। एसबीआई कैप्स घरेलू कंपनियों को फंड इकट्ठा करने में सहयोग करती है।

उन्होंने कहा, "एयर इंडिया की वित्तीय जरूरतों पर व्यापक चर्चा हो रही है, हम नकदी उपलब्ध करावाना नहीं चाहते। हम चाहते हैं कि एयर इंडिया में सरकार अपना इक्विटी निवेश बढ़ाए। ताकि एयर इंडिया जबरदस्त ढंग से वापसी करे।"

एयर इंडिया को संचालित करने वाली भारतीय राष्ट्रीय विमानन कंपनी लिमिटेड ने गत वर्ष अक्टूबर में 1,231 करोड़ रुपये के नए इक्विटी जारी करने और करीब पांच फीसदी की ब्याज दर के साथ 2,750 करोड़ रुपये के ऋण का प्रस्ताव किया था। इस ऋण को 15 वर्ष में चुकता किए जाने की बात कही गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+