'गुलाम' का स्टंट दोहराने में गई जान

पुलिस ने बताया कि राजधानी चंडीगढ़ से 100 किलोमीटर दूर लुधियाना में कुछ युवकों ने तेजी से आ रही ट्रेन को पार करने की शर्त लगाई। इससे पहले कि वो ट्रेन को पार करते, तीनों एक-एक करके ट्रेन की चपेट में आ गए। इनकी उम्र 15 से 16 वर्ष के बीच थी।
रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि काला और लालू की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि अनीस नामक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि बॉलीवुड फिल्म 'गुलाम' में आमिर खान ने सामने से आ रही एक ट्रेन की दिशा में दौड़ने का स्टंट किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications