हज यात्रियों को स्वाइन फ्लू का टीका

Haj Pilgrims
भोपाल। स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब विभिन्न देशों के हज यात्रियों के लिए स्वाइन फ्लू का टीका लगवाना अनिवार्य कर दिया है। भारत से जाने वाले हज यात्रियों को भी स्वाइन फ्लू का टीका लगवाना होगा।

मध्य प्रदेश की स्टेट हज कमेटी ने केंद्र सरकार से स्वाइन फ्लू के टीके लगाने वाले स्टाफ को शासकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। स्टेट हज कमेटी के मुताबिक हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा वर्ष 2009 के हज यात्रियों के लिए स्वाइन फ्लू का टीका लगवाना अनिवार्य किया गया है।

इसी के आधार पर कमेटी के माध्यम से जाने वाले हज यात्रियों को टीका लगवाने की सलाह दी गई है। कमेटी ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह प्रदेश के शासकीय चिकित्सालयों में दक्ष स्टाफ की सेवाएं इस अभियान के लिए उपलब्ध कराए।

मालूम हो कि सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्री ने सभी देशों के हज यात्रियों से पूर्व में ही आग्रह किया है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से दो सप्ताह पहले स्वाइन फ्लू का टीका अवश्य लगवा लें।

स्टेट हज कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार सभी दर्जे के हज यात्रियों के लिए श्रेणी अनुसार आवास सुविधा की दरें एवं हवाई यात्रा का किराया निर्धारित किया गया है। इसकी सूचना तमाम हज यात्रियों को दी जा चुकी है। निर्धारित दरों के मुताबिक हज यात्रियों को आवश्यक राशि सेंट्रल हज कमेटी के कोर बैंकिंग खाते में जमा करानी होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+