मायावती से मेरी जान को खतरा: जोशी

Rita Bahuguna Joshi
लखनऊ। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई की अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि उनकी जान को राज्य सरकार से खतरा है। जोशी ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती उनकी हत्या करवा सकती हैं।

मायावती के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में विवादों में फंसी जोशी ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। जोशी ने कहा "मायावती ने मेरे घर पर हमला करवाया। उन्होंने मेरे घर में आग लगवाई और अब वह मुझपर भी हमला करवाकर मेरी हत्या करवा सकती हैं"।

ज्ञात हो कि हाल में मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए जोशी के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस ने अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति प्रताड़ना निरोधक कानून के तहत कार्रवाई की है। जोशी फिलहाल 29 जुलाई तक के लिए अंतरिम जमानत पर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+