Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिल, चेल्सी के बाद अब 'हिलेरी थाली' भी

Hillary Clinton
नई दिल्ली। आईटीसी मौर्य शेरेटन होटल के बुखारा रेस्तरां ने अपने मेन्यू में "हिलेरी थाली" को भी शामिल करने का फैसला किया है। इस थाली में अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के पसंदीदा व्यंजनों को शामिल किया जाएगा। रेस्तरां के मेन्यू में बिल क्लिंटन के नाम पर "राष्ट्रपति थाली" और उनकी बेटी के नाम पर "चेल्सी थाली" भी मौजूद है।

हिलेरी क्लिंटन ने अपने पति और बेटी की तरह खुद के नाम पर थाली रखने के लिए गहरी इच्छा जताई थी। रविवार को वह रेस्तरां में सात अमेरिकी अधिकारियों के साथ निजी रात्रिभोज के लिए पहुंची। उन्होंने फलों के ताजे जूस से आरंभ किया और होटल के वरिष्ठ खानसामे मनीष भसीन द्वारा तैयार विशेष प्रकार के पकवानों का मजा लिया।

हिलेरी ने डिनर में पनीर टिक्का, तंदूरी आलू, मुर्ग मलाई, कबाब सिंकदरी, तंदूरी झींगा, सीख कबाब, दाल बुखारा, मिक्स्ड रायता और नान का स्वाद चखा। इसके बाद उन्होंने कुल्फी और रसमलाई भी खाई। रात्रिभोज के बाद हिलेरी से विशेष मेन्यू में से कुछ व्यंजनों को चुनने को कहा गया जिन्हें सामूहिक रूप से 'हिलेरी थाली' का नाम दिया जाएगा ।

होटल के एक सदस्य ने बताया कि उन्होंने सभी 11 व्यंजनों को थाली में शामिल करने का फैसला किया। बुखारा की "राष्ट्रपति थाली" में बिल क्लिंटन के पसंदीदा मांसाहारी व्यंजन शामिल हैं और इसकी कीमत 4,700 रुपये है। चेल्सी की थाली में शाकाहारी व्यंजन हैं और उसका मूल्य 4,200 रुपये है।

दोनों प्रकार की थालियां रात्रिभोज में परोसी जाती हैं और काफी लोकप्रिय हैं। बुखारा में हिलेरी को एम.एफ हुसैन द्वारा डिजाइन किया गया एक रंगीन एप्रन भेंट किया गया। होटल के एक अधिकारी ने बताया कि एप्रन बुखारा का स्मृति चिह्न् है और इसे रेस्तरां में आने वाले गणमान्य लोगों को भेंट किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+