प्रभाकरण के गुप्त दस्तावेज बरामद

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक प्रभाकरण से संबंधित दस्तावेज कोलंबो से 395 किलोमीटर उत्तर पूर्व में स्थित वेल्लामुल्लियावैक्कल में कुछ पीपों में रखा पाया गया।
कई हमलों के विवरण मिले
संडे टाइम्स ने पुलिस अधीक्षक वास गुणवर्दना के हवाले से लिखा है कि बरामद दस्तावेजों में आत्मघाती हमलों, हथियारों की खरीद का ब्योरा, बैंक ट्रांजक्शन और विद्रोही संगठन को फिर से खड़ा करने सहित प्रस्तावित हमलों का विवरण शामिल है।
अखबार ने लिखा है कि बरामद कोई 272 फाइलों को कोलंबो लाया गया है और उन्हें बड़ी ही सावधानी के साथ रखा जा रहा है। गुणवर्दना ने कहा है, "हम मानते हैं कि अब तक हमें सैन्य कार्रवाई के दौरान या कार्रवाई समाप्त होने के बाद जो भी सूचना मिली है, उसमें से यह सबसे महत्वपूर्ण है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications