शुरु हुई पहली महिला ‘ईएमयू ट्रेन’

महिला विशेष ईएमयू ट्रेन हावड़ा और बंदेल स्टेशन के बीच नियमित रुप से सोमवार से दिन में दो बार ऑफिस टाईम पर चलाई जाएगी। इस मौके पर रेलमंत्री ने कहा कि उन्होंने बजट में जो वादे किए हैं उन्हें पूरा करने की शुरुआत हो चुकी है।
अन्य योजनाओं के बारे में बताते हुए रेलमंत्री ने कहा कि 12 में से तीन दूरांत रेलगाड़ियां अगले महीने शुरू हो जाएंगी जबकि तीव्रगामी पार्सल सेवा की शुरुआत अगस्त में होगी। पंसकुरा-खड़गपुर की तीसरी लाईन अगस्त में शुरू होगी जबकि गारियां स्टेशन से मेट्रो सेवा के विस्तार की शुरुआत 23 अगस्त से होगी।
बनर्जी ने बताया कि पहली तीन बिना रुके गंतव्य पर पहुंचने वाली दूरांत रेलगाड़ियां दिल्ली-पूना, मुम्बई-हावड़ा और हावड़ा-दिल्ली के बीच शुरू की जाएंगी जो राजधानी एक्सप्रेस से दो घंटा तेज चलेंगी पर इनका टिकट इससे कम होगा।


Click it and Unblock the Notifications