Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जरदारी का मज़ाक बनाने पर जेल

Asif Ali Zardari
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का मजाक उड़ाने वालों को अब यह मज़ाक काफी भारी पड़ सकता है। पाकिस्तान के नए कानून के अनुसार अगर किसी ने जरदारी को निशाना बनाकर जोक्स भेजे तो उसे 14 साल तक की सज़ा हो सकती है।

दरअसल पाकिस्तान में मोबाइल के जरिए एसएमएस पर चलने वाले जोक्स में आजकल राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को निशाना बनाया जा रहा है। इससे परेशान सरकार ने एक कानून लाकर इसे जुर्म घोषित कर दिया है और ऐसा करने पर 14 साल तक की सजा मुकर्रर कर दी है।

पाक गृह विभाग के प्रमुख रहमान मलिक ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी को राजनीतिक नेतृत्व का अपमान करने वाले एसएमएस और ई- मेल को पता लगाने की जवाबदेही सौंपी गई है।

जरदारी का मजाक उड़ाने वाला एसएमएस भेजने या पढ़ने वाले को कैद तो हो ही सकती है, उसकी संपत्ति भी जब्त की जा सकती है। मलिक ने तो यह भी कहा है कि कोई विदेश से ऐसे संदेश भेजेगा तो सरकार इंटरपोल की मदद से उसे गिरफ्तार कर सकती है। मानवाधिकार कार्यकर्ता सायबर एक्ट के प्रावधानों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर आघात बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+