बद्रीनाथ में बादल फटे, 11000 लोग फंसे

पुल टूटा, चट्टानें गिरीं
बादल फटने के बाद हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जोशीमठ में जमीन खिसकने की खबर मिली है। पीपलकोटि और हलेंग इलाकों में चट्टानें गिरने की खबर है। यही नहीं अलकनंदा नदी पर बना पुल भी टूट गया है। इस कारण करीब 11 हजार श्रद्धालु उस पार फंस गए हैं। बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के कर्मी पुल की मरम्मत में जुटे हुए हैं, लेकिन खराब मौसम के कारण काम धीमे चल रहा है।
जोशीमठ, चमोली और कणर्प्रयाग में बद्रीनाथ जाने वाले लोग फंसे हुए हैं। खराब मौसम के कारण प्रशासन खाने-पीने की वस्तुएं भी मुहैया कराने में नाकाम हो रहा है। लिहाजा लोग खाने-पीने को मोहताज हो गए हैं। यही नहीं फंसे हुए लोगों के पास बारिश से बचने का भी कोई ठिकाना नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications