अक्षरधाम हमले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

सऊदी अरब से पहुंचते ही गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक अक्षरधाम मंदिर हमले के प्रमुख साजिशकर्ता शौकतुल्लाह गौरी को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वो साऊदी अरब से भारत पहुंचा। जेद्दा से हैदराबाद आते ही पुलिस ने उसे गैर जमानती वारंट के साथ हिरासत में ले लिया। पुलिस शौकतुल्लाह को एयरपोर्ट से लेकर तुरंत अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई।
पत्नी, बच्चों के सामने गिरफ्तारी
खुफिया विभाग की सूचना के आधार पर गुजरात पुलिस क्राइम ब्रांच का एक दल पहले ही हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंच गया था। जैसे ही शौकतुल्लाह अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर उतरा पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बाद में पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया गया।
गौरतलब है कि 25 सितम्बर 2002 को अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकी हमले में 30 लोग मारे गये थे. इसका एक और प्रमुख साजिशकर्ता पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications