आडवाणी फिर शुरु करेंगे 'यात्रा'

LK Advani
नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों में बीजेपी की करारी हार के बावजूद पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने हिम्मत नहीं हारी है। पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और उनमें उत्साह भरने के लिए आडवाणी एक बार फिर से 'यात्रा' करने की तैयारी कर रहे हैं।

उनकी यह यात्रा पिछली बार की रथयात्रा की तरह नहीं होगी क्योंकि इस बार वह सार्वजनिक बैठकें नहीं करेंगे। इस बार आडवाणी देशभर में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। यात्रा के दौरान आडवाणी कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी के खराब प्रदर्शन पर विचार भी करेंगे।

81 वर्षीय आडवाणी अपनी यह यात्रा सितंबर में शुरू करेंगे। आडवाणी की पिछली रथ यात्राओं ने पार्टी के भविष्य को संवार दिया था। 1990 में सोमनाथ से अयोध्या तक की राम रथयात्रा ने देशभर में राम मंदिर मुद्दे पर आंदोलन छेड़ दिया था। इसी से बीजेपी का राजनीतिक भविष्य भी बदल गया था और 1996 में बीजेपी ने सरकार बनाई थी, जो हालांकि 13 ही दिन चली थी।

आडवाणी ने 1993 में जनादेश यात्रा भी निकाली थी। 2006 में बीजेपी नेता ने भारत सुरक्षा यात्रा निकाली थी। इस दौरान उन्होंने लोगों को यह समझाने की कोशिश की थी कि यूपीए सरकार अल्पसंख्यकों को खुश करने की अपनी नीति के चलते आतंकवाद के मुद्दे पर गंभीर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+