गैस विवाद पर सुनवाई से पहले रिलायंस के शेयरों में उछाल
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई)में कंपनी के शेयर शुक्रवार के बंद स्तर 1933.40 रुपये से ऊपर 1960 रुपये पर खुले और शीघ्र ही 2020 रुपये के स्तर पर पहुंच गए।
करीब डेढ़ घंटे के कारोबार के बाद रिलायंस के शेयर 2.88 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1989 रुपये पर थे।
अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस नेचुरल रिसोस्रेज के शेयरों में 0.66 प्रतिशत की गिरावट आई और वे 82.40 रुपये के स्तर पर पहुंच गए।
गौरतलब है कि गैस आपूर्ति को लेकर अंबानी भाइयों के बीच विवाद चल रहा है। अनिल अंबानी की कंपनी ने सर्वोच्च न्यायालय से विवाद पर सरकार द्वारा पेश शपथ पत्र को खारिज करने का आग्रह किया है। यद्यपि पेट्रोलियम मंत्रालय ने न्यायालय को दोनों भाइयों के बीच हुए समझौते को अमान्स करार देने का सुझाव दिया है।
विवाद का मुख्य कारण प्राकृतिक गैस की आपूर्ति और उसकी कीमत को लेकर है। रिलायंस नेचुरल अपने समूह की ऊर्जा परियोजनाओं के लिए कृष्णा-गोदावरी बेसिन से इस गैस की आपूर्ति कुछ निश्चित कीमतों पर चाहती है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ दायर याचिका के जवाब में रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज ने कहा है कि निजी गैस हिस्सेदारी विवाद में सरकार की कोई भूमिका नहीं है और वह विवाद का हिस्सा नहीं है।
सरकार का कहना है कि देश के हित सर्वोपरि हैं और दो उद्योगपतियों के बीच विवाद के कारण इन हितों से समझौता नहीं किया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications