उड़ीसा बाढ़ में मृतकों की संख्या 33 हुई

राज्य राजस्व नियंत्रण कक्ष में तैनात एक विशेष अधिकारी, भीमसेन गोचायत ने को बताया कि सबसे अधिक मौतें (11) नयागढ़ जिले में हुई हैं। उसके बाद गंजम जिले में चार लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा क्योंझर , कोरापुट, कंधमाल और कटक में तीन-तीन मौतें बाढ़ के कारण हुई हैं।
गोचायत ने कहा कि ज्यादातर मौतें पानी में डूबने की वजह से हुई हैं। कुछ मौतें मिट्टी के घरों के ढहने के कारण भी हुई हैं।
उन्होंने का कि रसिकुल्या नदी गंजम और गजपति जिलों में कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications