भारत में बांग्लादेशी ग्रामीण बैंक जैसा मॉडल चाहते हैं कलाम
तीन दिवसीय दौरे पर बांग्लादेश पहुंचे कलाम ने रविवार को ग्रामीण बैंक के संस्थापक और नोबल पुस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की। इस मौके पर यूनुस ने कहा कि अगर भारत में किसी लघु ऋण कार्यक्रम की शुरुआत होती है तो ग्रामीण बैंक को इस प्रयास में मदद करके प्रसन्नता होगी।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण बैंक केरल में इसी तरह के एक कार्यक्रम में अपनी मदद दे रहा है। समाचार पत्र 'डेली स्टार' के मुताबिक यूनुस ने कलाम को अपनी पुस्तक 'बैंकर ऑफ द पुअर' की हिंदी में अनुदित प्रति भी भेंट की।
उधर, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कलाम के सम्मान में रात्रिभोज दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications