अमेरिका परमाणु करार को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध : क्लिंटन (लीड-1)

भारत दौरे पर आईं अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने राष्ट्रपति बराक ओबामा का निमंत्रण प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दिया।

क्लिंटन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अमेरिका के साथ संबंधों की महत्ता को देखते हुए मैंने राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 24 नवंबर को अमेरिका आने का निमंत्रण दिया है।"

इससे पहले क्लिंटन ने विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा के साथ हैदराबाद हाउस में बैठक की। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

क्लिंटन ने कहा, "ओबामा प्रशासन असैन्य परमाणु करार से जुड़े सभी अधूरे मसलों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है।"

क्लिंटन ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनसे कहा है कि अमेरिकी कंपनियों द्वारा स्थापित किए जाने वाले दो परमाणु पार्को के लिए स्थलों की मंजूरी सरकार ने दे दी है।

क्लिंटन ने कहा, "ये पार्क भारत-अमेरिका परमाणु करार को आगे बढ़ाएंगे और अरबों डालर के अमेरिकी रिएक्टर के निर्यात के साथ ही दोनों देशों में रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे। इसके साथ ही इसके जरिए भारतीय जनता के लिए अति आवश्यक ऊर्जा का उत्पादन भी हो सकेगा।"

इसके पहले भारत और अमेरिका ने सोमवार को रक्षा, अंतरिक्ष तथा विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दीर्घ साझेदारी का मार्ग प्रशस्त करने में मदद पहुंचाने वाले तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

अंतिम-उपयोगकर्ता निगरानी करार (एंड-यूजर मानीटरिंग एकार्ड) के बारे में क्लिंटन ने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच व्यापक रक्षा सहयोग संभव हो सकेगा।

इन समझौतों पर रक्षा मंत्री एस.एम. कृष्णा और अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने हस्ताक्षर किए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+