बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार
मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को खुलने के साथ ही बढ़त का रुख देखा गया।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 14,854.17 के स्तर पर खुला। सुबह 10.07 बजे यह बढ़त के साथ 15,008.34 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स शुक्रवार को 14,744.92 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी 4377.90 पर खुला और लगभग इसी समय यह भी बढ़त के साथ 4448.15 पर कारोबार कर रहा था। शुक्रवार को निफ्टी 4374.95 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications