मशहूर लेखक मैक्कोर्ट का निधन
न्यूयार्क, 20 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के मशहूर लेखक फ्रैंक मैक्कोर्ट का रविवार को निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक उनके भाई मैलकी मैक्कोर्ट ने बताया कि मैक्कोर्ट बीमार होने की वजह से बहुत कमजोर हो गए थे। उपचार के दौरान अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।
गौरतलब है कि वर्ष 1966 में अपनी लिखी पुस्तक 'एंजेलास एशेज' से उन्हें पूरी दुनिया में प्रसिद्धि मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications