40 रुपये चुराने के आरोप में पुत्री की हत्या
पुलिस के अनुसार इस मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतका का मामा नरेश मेहता सोमवार को यहां आया। पुलिस ने बताया कि चन्दरही गांव निवासी अखिलेश महतो की पुत्री डिम्पल पिछले शनिवार को किसी पड़ोसी के यहां से 40 रुपये चुरा ली थी जिसके कारण उसके पिता तथा उसकी सौतेली मां काफी नाराज हुई थी।
थाना में डिम्पल के मामा द्वारा दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि इसी कारण दोनों ने डिम्पल की जमकर पिटाई कर दी जिससे डिम्पल की मौत हो गई।
इधर, धमदाहा के थाना प्रभारी संजय झा ने बताया कि डिम्पल के मामा की निशानदेही पर सोमवार को पुलिस ने डिम्पल के दफन किये गए शव को जमीन से निकाल कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है तथा डिम्पल के पिता अखिलेश महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
झा के मुताबिक आरोप है कि अखिलेश ने पहली पत्नी के मरने के बाद दूसरी शादी की थी और तभी से डिम्पल को प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications