अफगानिस्तान में अलग-अलग घटनाओं में 14 नागरिक मारे गए
पहली घटना फाराह प्रांत के गुलिस्तान जिले की है। पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस प्रवक्ता अब्दुल रऊफ अहमदी ने बताया कि 11 लोग एक मिनी बस में सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी सड़क किनारे रखे गए एक बम की चपेट में आ गई।
उधर, ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी है कि दक्षिणी अफगानिस्तान में एक ब्रिटिश सैनिक भी मारा गया है। वह सैनिक हेलमंड प्रांत में रविवार को गश्त लगा रहा था, तभी वह एक बम की चपेट में आ गया।
इस बीच, उत्तरी प्रांत कुंदूज में जर्मनी के सैनिकों ने रविवार को भूलवश तीन नागरिकों को मार गिराया जबकि दो अन्य घायल हो गए। सैनिकों ने नागरिकों को तालिबान आतंकवादी समझ लिया था। घायल लोगों का प्रांत के जर्मन अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications