अफगानिस्तान में ब्रिटेन का युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह दुर्घटना सोमवार सुबह 7.20 बजे कंधार हवाई अड्डे पर घटी। ब्रिटिश टॉरनेडो जेट के चालक दल के दो सदस्य विमान से निकलने में सफल रहे।

ऑनलाइन समाचार एजेंसी ने खबर दी है कि युद्धक जेट से निकलते वक्त चालक दल के सदस्यों को कुछ चोटें भी आई। उनका इलाज बेस अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पिछले तीन दिनों में इसे लगाकर अफगानिस्तान में यह चौथा युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। सेना के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को हुई दुर्घटना में आतंकवादियों का हाथ होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+