भारत और नेपाल के रक्षा मंत्री मंगलवार को मिलेंगे
काठमांडू में मंत्री के सचिवालय ने कहा कि मंगलवार को वह भारतीय रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी से मिलेंगी। इस दौरे पर वह नई दिल्ली में अपोलो अस्पताल में अपनी चिकित्सा जांच भी करवाएंगी।
ऐसी अटकलें हैं कि भंडारी भारत से शस्त्र सहयोग दोबारा शुरू करने को कह सकती हैं जो कि भारत नेपाल सेना को करत रहा है।
भारत नेपाल सेना को स्वदेश निर्मित इन्सास समूह के हथियार 70 फीसदी सब्सिडी पर देती था। यह सहयोग 2005 में बंद कर दिया गया था जब राजा ज्ञानेंद्र की शक्तियां क्षीण कर दी गई थीं।
भारत ने हालांकि राजा का शासन खत्म होने के बाद सेना को अन्य सहयोग शुरू कर दिया था लेकिन हथियारों की आपूर्ति अब तक शुरू नहीं हुई है।
रक्षा मंत्री के साथ एकमात्र बैठक के बाद भंडारी अपना समय चिकित्सा जांच में व्यतीत करेंगी। करीब दो साल पहले उन्हें ब्लड कैंसर हुआ था लेकिन इसी अपोलो अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें खतरे से बाहर बताया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications