ईरान के सर्वोच्च नेता ने विपक्ष को चेताया, विदेशी हस्तक्षेप को कोसा

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सरकारी टेलीविजन ने खबर दी है कि खमेनी ने सरकारी अधिकारियों के साथ एक बैठक में कहा, "हमारे विद्वानों को इसका ध्यान रखना चाहिए कि वे क्या कहते हैं और क्या नहीं कहते हैं।"

संविधान के अनुसार देश के सभी मामलों में अंतिम फैसला करने का अधिकार रखने वाले अयातुल्लाह ने कहा, "ईरान में राजनीतिक अभिरुचियों में भिन्नता हो सकती है लेकिन जब लोगों को महसूस होगा यह व्यवस्था के खिलाफ है तो वे इससे दूर हो जाएंगे।"

शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफसंजानी के देश के मौजूदा घटनाक्रम को संकट की संज्ञा देने के बयान का पर बिना उनका नाम लिए टिप्पणी करते हुए अयातुल्लाह ने कहा,"गलत बातें कहना और अन्य बातें न कहना पतन की ओर ले जा सकता है।"

एक अन्य पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद खातमी ने भी रविवार को कहा था कि राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के पुनर्निर्वाचन की वैधता के लिए जनमत संग्रह कराया जाना चाहिए।

ईरान के विपक्षी दलों ने रफसंजानी, मीर हुसैन मुसावी और खातमी के नेतृत्व में त्रिकोणीय गठबंधन कायम कर लिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+