पाकिस्तान में सेना ने 14 आतंकवादियों को मार गिराया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार देश के उत्तर पश्चिमी सीमा प्रांत के स्वात और मलकंड जिलों में सेना के विशेष अभियान में पिछले 24 घंटों के दौरान विद्रोहियों के तीन कमांडरों सहित 14 आतंकवादी मारे गए। घटना स्थल से भारी संख्या में हथियार भी बरामद किए गए।
खबरों में बताया गया है कि अभियान में सेना का एक मेजर भी मारा गया। उधर, दूसरी ओर सोमवार को उत्तर पश्चिम इलाके में विस्थापित हुए करीब 3,000 परिवार वापस अपने घरों को लौट गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications