मायावती के खिलाफ रीता जोशी के बयान से सहमत हैं अमर सिंह
अमर सिंह ने सोमवार को सिंगापुर से एक टेलीकांफ्रेंस में कहा, "रीता ने जो कहा उससे मैं सहमत हूं। मुझे इसका पछतावा नहीं होगा। मायावती को वही मिला है जिसकी वह हकदार हैं।"
उन्होंने कहा कि दलित वोटों पर आंच न आने देने के लिए कांग्रेस रीता को निष्कासित कर सकती है।
अमर सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में से किसी एक को अपना सहयोगी चुनने का यह निर्णायक समय है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications