अगले महीने शुरू हो सकती है आडवाणी की देशव्यापी यात्रा

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य जी.वी.एल.नरसिम्हा राव ने आईएएनएस से कहा, "इस यात्रा का मूल मकसद लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास पैदा करना है।"

आडवाणी ने पिछले महीने संपन्न हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस आशय की घोषणा की थी कि वह भाजपा कार्यकर्ताओं को यह समझाने के लिए देश भर की यात्रा करेंगे कि इस पराजय में एक अवसर छुपा हुआ है।

आडवाणी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा था, "पार्टी कार्यकर्ताओं को यह समझाने के लिए कि हमारे सामने अवसर और जिम्मेदारी दोनों है, मैंने आने वाले महीनों में पूरे देश की यात्रा पर निकलने का फैसला किया है। मैं सभी राज्यों का दौरा करूंगा और कुछ बड़े राज्यों में एक से अधिक स्थानों पर जाऊंगा।"

राव ने कहा है कि आडवाणी की यात्रा का कार्यक्रम अभी तय नहीं हो पाया है, लेकिन संसद के मौजूदा सत्र के सात अगस्त को समाप्त हो जाने के बाद वह अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं।

राव के अनुसार आडवाणी अपनी यात्रा की शुरुआत संभवत: महाराष्ट्र, हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश से कर सकते हैं। इन राज्यों में इस वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+