हिलेरी ने सोनिया से मुलाकात की, आतंकवाद और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा
भारतीय जनता पार्टी के नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात करने के बाद हिलेरी सोनिया गांधी के आवास 10, जनपथ पहुंची।
मुलाकात के दौरान कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी भी उपस्थित थे।
पाटी सूत्रों के अनुसार सोनिया ने चर्चा के दौरान भारत-अमेरिका संबंधों के भविष्य के प्रति सकारात्मक रुख जाहिर करने के साथ ही पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ आतंकवाद के इस्तेमाल पर चिंता जताई।
इससे पहले दिन में हिलेरी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भेंट की। प्रधानमंत्री ने उनके सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications