क्लिंटन और कृष्णा मंगलवार को थाईलैंड रवाना होंगे

सम्मेलन में आतंकवाद, उत्तर कोरिया का परमाणु मुद्दा और वैश्विक वित्तीय संकट का मुद्दा प्रभावी रहेगा।

हिलेरी मंगलवार सुबह दिल्ली से थाईलैंड के फुकेट द्वीप के लिए रवाना होंगी, जबकि कृष्णा उनसे कुछ घंटे बाद रवाना होंगे।

कृष्णा 10 सदस्यीय दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) और 27 सदस्यीय आसियान क्षेत्रीय फोरम (एआरएफ) के मंत्रीस्तरीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

सम्मेलन के दौरान कृष्णा के अन्य देशों के अलावा चीन, जापान और आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों से मुलाकात करने की संभावना है।

भारत और आसियान के बीच एक मुक्त व्यापार समझौता हो चुका है जो एक जनवरी 2010 से प्रभाव में आने वाला है। समझौते के अनुसार 4,000 से अधिक उत्पादों पर शुल्क समाप्त करने का प्रस्ताव है, इसमें रासायनिक और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+