सेना भर्ती प्रक्रिया के दौरान हुई गोलीबारी की जांच के आदेश
चंदौली जिले में सेना के भर्ती शिविर में रविवार को कई उम्मीदवारों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए आगजनी की थी। इसके बाद सैन्य पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण के लिए गोलीबारी की थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कुछ घायल हो गए थे।
एक वरिष्ठ सेनाधिकारी ने कहा, "हमने घटना की कोर्ट आफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं।"
रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने भी सोमवार को संसद में कहा कि घटना की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
सेना की गोलीबारी के बाद भर्ती में शामिल होने आए उम्मीदवारों ने चंदौली रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ियों को निशाना बनाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications