छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में तेदेपा विधायक गिरफ्तार
तेदेपा के विधायक टी.वी.रामाराव को पश्चिमी गोदावरी के कोव्वुर शहर से अपराध अन्वेषण विभाग के तीन सदस्यीय दल ने गिरफ्तार किया। पांच दिन पूर्व निदाडवोलू शहर स्थित टीवीआर कॉलेज ऑफ नर्सिंग की पांच छात्राओं ने राज्य के गृह मंत्री और राज्य मानवाधिकार आयोग से शिकायत की थी कि रामाराव ने उनके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया था।
इससे पूर्व 18 जून को निदाडवोलू पुलिस ने एक छात्रा के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में रामाराव को गिरफ्तार किया था। हालांकि पुलिस को इस मामले में विधायक के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला। रामाराव ने कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने साजिश रची है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications