देश का वित्तीय क्षेत्र मजबूत : विजय केलकर
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस.राजशेखर रेड्डी और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,"महंगाई नियंत्रण में है, भुगतान संतुलन पहले के समान बेहतर है। वैश्विक मंदी के वास्तविक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को सीमित करने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण मौद्रिक, वित्तीय और क्षेत्रीय नीतियों संबंधी उपायों को लागू करने की इच्छा दिखाई।"
उन्होंने दावा किया किया कि मजबूत वित्तीय आधार ने ही सरकार को मंदी का मुकाबला करने के उपाय लागू करने की शक्ति दी।
वित्तीय सुधारों पर विराम को अस्थाई बताते हुए उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों को मध्यम अवधि के वित्तीय सुधार करने को कहा।
वित्त आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि वित्तीय जवाबदेही और बजट प्रबंधन (एफआरबीएम) कानून ने पिछले वर्ष केंद्र और राज्य सरकारों के घाटे को कम करने में मदद की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications