हंगामे के बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा दिनभर के लिए स्थगित
90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 38 विधायकों ने सदन में नारे लिखे पर्चे प्रदर्शित किए, जिन पर लिखा था, 'रमन सिंह इस्तीफा दो', 'यह सरकार निकम्मी है।'
राजनांदगांव में हुए नक्सली हमले में 29 पुलिसकर्मियों के शहीद होने के मसले पर कांग्रेस के विधायकों की नारेबाजी के बीच पहले सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए और फिर 15 मिनट के लिए स्थगित की गई।
कांग्रेस विधायकों के मुख्यमंत्री के बहस के प्रस्ताव को खारिज करने और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहने पर विधानसभा अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।
कांग्रेस की नारेबाजी के बीच रमन सिंह यह कहते हुए सुने गए कि वे नक्सली हमले पर सदन में चर्चा कराने और कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने के लिए तैयार हैं।
विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद विपक्ष के नेता रवींद्र चौबे ने संवाददाताओं से कहा, "कांग्रेस तब तक सदन की कार्यवाही चलने नहीं देगी जब तक रमन सिंह इस्तीफा नहीं दे देते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications