पाकिस्तान में आतंकियों ने 4 पुलिसकर्मियों की हत्या की
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पेशावर के बाहरी इलाके में रविवार को रात 12 बजे के बाद लगभग दो दर्जन बंदूकधारियों ने पुलिस के एक गश्ती वाहन पर हमला बोल दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शाहिद अहमद ने कहा, "दो पुलिस कर्मियों की घटना स्थल पर मौत हो गई और दो ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया।"
अहमद के अनुसार, "एक पुलिस अधिकारी सुरक्षित बच निकलने में सफल रहा, क्योंकि गोलीबारी शुरू होने के साथ ही जब चालक ने वाहन को तेज रफ्तार के साथ भगाने की कोशिश की तो उस दौरान वह वाहन से नीचे गिर पड़ा था।"
अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पुलिस को संदेह है कि लश्कर-ए-इस्लाम से संबद्ध आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications