कसाब की स्वीकारोक्ति पुलिस की जीत : चव्हाण
चव्हाण ने कहा कि कसाब के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी और उसके द्वारा जुर्म कबूलने के बाद अदालत उसे अधिकतम सजा सुनाएगी।
मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में इस मामले की गहन जांच करने के लिए विशेष लोक अभियोजक उज्जवल निकम और मुंबई पुलिस तथा अपराध शाखा के प्रयासों की भी सराहना की।
पिछले महीने विशेष अदालत ने इस मामले के 35 आरोपियों में से 27 के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। इस मामले में मुंबई पुलिस ने 11,500 पृष्ठों का आरोप पत्र दाखिल किया है। इसमें कई व्यक्तियों के अलावा जकी-उर-रहमान लखवी का नाम भी शामिल है, जिसे कसाब ने मुंबई हमले मास्टरमाइंड बताया है।
मुंबई हमलों से जुड़े मामले की सुनवाई में उस समय नाटकीय मोड़ आ गया जब कसाब ने इनमें अपनी भूमिका कबूल कर ली। कसाब ने यह भी स्वीकार किया कि वह पाकिस्तानी है और उसने अदालत को विस्तार से बताया कि कैसे उसने और उसके बाकी नौ साथियों ने इस घटना को अंजाम दिया। उसके सभी साथी 60 घंटे तक चले सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में मारे गए थे।
उसने बताया कि कराची से रवाना होते समय अबु हमजा, अबु जिंदाल, अबु काफा और जकी-उर-रहमान लखवी उन्हें जहाज तक छोड़ने आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications