घर लौटने पर खाने-पीने में संयम बरतूंगी: क्लिंटन
सोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के कन्वेंशन हॉल में लगभग 1,000 छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए क्लिंटन ने कहा, "मैं भारतीय व्यंजनों को खूब पसंद करती हूं। दरअसल ऐसे व्यंजन मैं काफी खाती हूं। अब घर लौटने पर मुझे खाने-पीने में संयम बरतना होगा।"
आईटीसी मौर्या शेरेटन के प्रसिद्ध बुखारा रेस्तरां ने तो अपने मेनू में क्लिंटन के नाम पर एक नया व्यंजन ही जोड़ दिया है- 'हिलेरी प्लेटर'। इससे पहले यह रेस्तरां क्लिंटन के पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के नाम पर 'प्रेसिडेंटल प्लेटर' तैयार कर चुका है।
आईटीसी के अधिकारियों के अनुसार क्लिंटन ने रविवार को सात अमेरिकी अधिकारियों के साथ रात्रि भोजन किया था। उन्होंने भोजन में कबाब और पनीर टिक्का का लुत्फ उठाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications